कलान: जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में सपा छात्र सभा में बढ़ा विवाद, पदमुक्ति के बाद कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
शाहजहांपुर में समाजवादी छात्र सभा के भीतर संगठनात्मक विवाद सामने आया है। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रसून कुमार ने जिला उपाध्यक्ष संदीप यादव को सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं के खिलाफ कथित पोस्ट करने और बार-बार चेतावनी के बावजूद अनुशासनहीनता दोहराने के आरोप में पदमुक्त कर दिया