पदमपुर: गजसिंहपुर कस्बे में ट्रांसफार्मर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी
गजसिंहपुर कस्बे में ट्रांसफार्मर में आग लग गई सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर 3:00 बजे गजसिंहपुर के वार्ड नंबर 10 में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।राहगीरों की सूचना पर विद्युत आपूर्ति को बंद कराया गया मौके पर दमकल गाड़ी पहुंची जिसने आग पर काबू पाया।