पदमपुर: अरोडवंश स्नेह मिलन समारोह 2 फरवरी को धान मंडी में आयोजित, अरोड़वंश समाज की बैठक हुई
पदमपुर में अरोडवंश स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम 2 फरवरी को आयोजित होगा इसको लेकर पदमपुर की धान मंडी में अरोडवंश समाज की बैठक का आयोजन शुक्रवार को दोपहर 3:00 किया गया।इस दौरान राजकुमार मिंगलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 फरवरी को अरोडवंश सेवा समिति के द्वारा प्लेटिनम रिजॉर्ट मे अरोडवंश स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होगा।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।