पंचकूला: गांव टोका से गोगा मेडी राजस्थान के लिए रवाना होगी 12वीं पैदल यात्रा
गांव टोका से समाजसेवी गुरमेल सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि बरवाला खण्ड के गांव टोका से गोगा मेडी राजस्थान के लिए दिनांक 28 अगस्त दिन बुधवार को शाम 6 बजे गांव टोका से 12वीं पैदल यात्रा शुरू होगी। गुरमेल सिंह ने बताया कि हर साल गांव से श्रद्धालु का जत्था गोगा मेडी राजस्थान जाता हैं और माथा टेक कर सभी के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।