गुमला: पालकोट रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार
Gumla, Gumla | Jul 30, 2026 शहर के पालकोट रोड स्थित मंगल ढाबा के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल के दोस्तों ने तत्काल उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। गुमला निवासी 30 वर्षीय अनिल बेक बुधवार की रात बेहराटोली की ओर से शहर की तरफ आ रहा था।