गोला: बड़हलगंज में शादी का कार्ड बांटने आए युवक की कार में लगाई आग, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Gola, Gorakhpur | Apr 18, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी का कार्ड बांटने आए एक युवक की कार में आग लगा दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जनपद के मीरगंज निवासी कृष्णा नोना अपनी अर्टिगा कार से बड़हलगंज के संसारपार रिश्तेदार के घर शादी का कार्ड देने गए थे।