सूरजपुर: कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कुपोषण व बाल विवाह रोकथाम पर दिया जोर
जिले की कलेक्टर रेना जमील ने महिला एवं बाल विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में कुपोषण नियंत्रण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बाल विवाह रोकथाम, आंगनबाड़ी संचालन तथा निर्माणाधीन भवनों की स्थिति पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।