गोरखपुर: गोरखपुर का उभरता समाजसेवक, जो मजदूरों से लेकर पशुओं तक की करता है सेवा - लालदेव यादव की इस सेवा का अनोखा सफर
गोरखपुर का एक ऐसा युवा आज शहर की नई शख्सियत बनकर उभर रहा है,जिसकी पहचान नाम या शोहरत से नहीं,बल्कि उसके मानवीय कामों से बन रही है।यह युवा पहले ताइक्वांडो मास्टर लालदेव के नाम से जाना जाता था।वह छात्रों को आत्मशक्ति और सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देता है,लेकिन अब वही युवा समाजसेवक लालदेव यादव के नाम से पूरे गोरखपुर शहर मे एक अलग ही रूप में दिख रहा है