कोण्डागांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार कोंडागांव स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया।