बिंदकी: बौरा का पुरवा गांव में बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बौरा का पुरवा गांव में बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे राजा राम उम्र लगभग 85 वर्ष रोड पार कर रहे थे। उसी समय बाइक सवार ने तेज टक्कर मार दिया जिससे उनके दोनों पैर फैक्चर हो गए। हड़कंप मच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया।