आज गुरुवार को करीब 10:30 बजे डीपीआरओ ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने नववर्ष के अवसर पर जिले के समस्त नागरिकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कामना की कि नया वर्ष सभी के जीवन में नई उमंग, आशा, प्रेम, भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश लेकर आए तथा जिले के सर्वांगीण विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।