बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के स्थापना के मौके पर शाखा पुपरी द्वारा उपलब्ध कराए गए कम्बल को एसडीओ गौरव कुमार व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल द्वारा गुरुवार की रात 8 बजे जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस मौके पर पुपरी पीएचसी, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर 4 दर्जन लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।