गभाना: गभाना तहसील में एसडीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जन समस्याओं के समाधान पर दिया जोर
गभाना तहसील सभागार में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से एसडीएम हरिश्चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, बिजली, स्वास्थ्य, सिंचाई, लोक निर्माण, बाल विकास, नगर पंचायत समेत कई विभागों के कार्यों और लंबित जन शिकायतों की समीक्षा की गई।