कुरावली: कुरावली क्षेत्र में वेल्डिंग गैस का सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, 2 लोग हुए घायल
गुरुवार सुबह कस्बा कुरावली के दक्षिणी फर्दखाना मोहल्ले में गैस वेल्डिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिनी सिलेंडर में गैस बनाते समय अचानक विस्फोट हो गया, जिससे ऑपरेटर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि करीब आधा किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।