सदर: प्रयागराज: धूमनगंज पुलिस ने दो वाहन चोरों को दबोचा, चोरी की पैशन प्रो बाइक बरामद
Sadar, Allahabad | Apr 16, 2026
थाना धूमनगंज पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चोरी की एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई है।पुलिस ने 16 अप्रैल 2026 को सुबेदारगंज स्टेशन रोड पर मंदिर के पास से देवा भारतीया और राज भारतीया को दबोचा। देवा 1274 मत्तन का पुरा कसारी मसारी और राज 365 पानी टंकी के पास चकिया कसारी मसारी का रहने वाला है।