मंझनपुर: कोखराज इलाके में बक्से में मिली महिला की लाश का मंझनपुर में एसपी ने किया खुलासा, पति समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे 12 दिन पहले बक्से में मिली महिला की लाश के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि महिला के पति ने ही दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह दूसरी शादी और पारिवारिक दबाव बताया जा रहा है।