मंझनपुर: हिसामबाद जोगापुर में खनन माफिया ने अंधेरे में जेसीबी से सरकारी जमीन की लूट की, राजस्व को लाखों का नुकसान
हिसामबाद जोगापुर गांव में अवैध मिट्टी खनन का बड़ा खेल उजागर हुआ है। आरोप है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खनन माफिया जेसीबी मशीनों से सरकारी जमीन की खुदाई कर रहे हैं और मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए खपाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे हुए हैं।