रामपुर: जनपद में स्कूली वाहनों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान
Rampur, Rampur | Apr 20, 2026 पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में सोमवार को दोपहर एक बजे जनपद रामपुर में यातायात पुलिस द्वारा स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग की गई। इस अभियान के तहत वाहनों के फिटनेस, बीमा, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की सघन जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों और संचालकों को नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहनों में ओवरलोड