नसीराबाद: श्रीनगर में रविवार को ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली
चारभुजा मंदिर के होली चौक से प्रारंभ हुई यात्रा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। भगवान परशुराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा सदर बाजार बस स्टैंड होते हुए निकली हैं।