फुलवरिया: अलगटपुर में किशोर के गुम होने पर पुलिस ने दिखाई तत्परता, किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
फुलवरिया थाना क्षेत्र के अलगटपुर में एक 14 वर्षीय किशोर को पुलिस ने सकुशल बरामद कर ली। पुलिस के इस सफल कार्रवाई से परिजनों ने राहत कि सांस ली। वहीं पुलिस की सक्रियता की खूब सराहना भी हो रही है। सोमवार की दोपहर 2 बजे थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि इंदु देवी के पुत्र सुशील कुमार के गुमशुदगी की सूचना मिली। जिसके बाद खोजबीन शुरू कर दी गई।