प्रतापपुर: छात्रा की मौत का CCTV फुटेज आया सामने, ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुआ दर्दनाक हादसा
सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवनगर में 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा जैन की सड़क हादसे में मौत का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में गिट्टी लोड ट्रैक्टर सड़क पर जाता दिखाई दे रहा है, इसी दौरान बाइक सवार पिता-पुत्री ट्रैक्टर के पास से गुजरते नजर आते हैं। ट्रैक्टर के अचानक मुड़ने के बाद बाइक उसकी चपेट में आ गई और छात्रा सड़क पर गिर गई।