डीग: अधिक मास से पहले प्रशासन अलर्ट, 48 घंटे में पूरी होंगी बृज 84 कोस परिक्रमा की तैयारियां
Deeg, Bharatpur | May 12, 2026 आगामी अधिक मास को देखते हुए बृज 84 कोस परिक्रमा को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला कलेक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिक्रमा मार्ग से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।