खंडवा: “महंगाई डायन” के खिलाफ कांग्रेस का सड़क संग्राम: ठेले पर स्कूटी घुमाई, तांगे पर बजाए गाने, जनता को बांटी मेलोडी
खंडवा में कांग्रेस ने सोमवार को महंगाई के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। शहर के कांग्रेस नेता ठेले पर स्कूटी और तांगे पर सवार होकर गांधी भवन से घंटाघर चौराहे तक पहुंचे। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।