टिकारी: टिकारी राज स्कूल के निकट बांस का पंडाल आकर्षण का केंद्र बना, यूनिटी क्लब के तिरुपति मंदिर पंडाल की भी सराहना हुई
Tikari, Gaya | Oct 19, 2026 टिकारी नगर परिषद क्षेत्र में नवमी के दिन पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। राज इंटर स्कूल टिकारी के समीप बना बांस का पूजा पंडाल क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं बुढ़वा महादेव स्थान स्थित यूनिटी क्लब का तिरुपति मंदिर मॉडल का पंडाल भी लोगों के लिए सेल्फी पॉइंट बना। श्रद्धालुओं की भीड़ ने देवी दर्शन के साथ मेले का भरपूर आनंद उठाया।