मंझनपुर: पश्चिम शरीरा कस्बे में सूने घर को देख चोरों ने बोला धावा, 5 लाख के जेवर और नकदी समेट ले गए बदमाश
पश्चिम शरीरा कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।