दरभंगा: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर लहेरियासराय टावर पर सांसद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां
दरभंगा के लहेरियासराय टावर पर सोमवार को दोपहर 3:30 बजे सांसद डॉक्टर गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के तीन राज्यों में मिली जीत के अवसर पर खुशियां मनाई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, लड्डू खिलाई और झाल मुड़ी भी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलाई।