खंडवा नगर: पत्थर से टकराकर पलटी नाव, लाइफ जैकेट से बची परिवार की जान, संगम घाट की ओर जा रही थी
झारखंड से ओंकारेश्वर पहुंचे श्रद्धालु शुक्रवार को नाव हादसे का शिकार हो गए। गनीमत रही कि सभी ने लाइफ जैकेट पहने हुए थे इसलिए वे बच गए। मांधाता पुलिस के अनुसार घटना दोपहर 12 बजे की है। झारखंड के बुंडू (जिला रांची) के प्रद्युम्न अपने साथी जितेंद्र महतो, उनकी पत्नी संगीता देवी, बेटी प्रिया कुमारी, नंदकिशोर, उनकी पत्नी अनीता देवी, पूनम पाल व पति शुभम पाल दर्शन