डीग: जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Deeg, Bharatpur | Jun 22, 2026 खोह नगर क्षेत्र में कथित अवैध अतिक्रमण और निर्माण के विरोध में सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक वाजिब अली, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव सिंह चौधरी तथा अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया।