जशपुर: जशपुर में नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी, एनडीपीएस और कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश
जशपुर जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में सोमवार की दोपहर 12 बजे एनकार्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाने, एनडीपीएस और कोटपा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने नशा मुक्ति केंद्रों को बढ़ावा देने और हेल्पलाइन नंबर 1933 व 14446 का व्यापक