नागदा: पिकअप के पास से निकली बस का कांच टूटा, कंडक्टर ने की मारपीट
Nagda, Ujjain | May 28, 2026 बेरछा रोड पर खड़ी पिकअप के समीप से तेजगति से निकली बस का कांच टूट गया। जिस पर बस के कंडक्टर ने पिकअप चालक के साथ गाली-गलोच कर मारपीट की। जबकि पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी। जब पिकअप चालक युवक अपने पिता को लेकर बस कंडक्टर से बातचीत करने पहुंचा तो उनके साथ भी अभद्रता करने लगा। इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठन को लगी तो उन्होंने बस को पुराने बस स्टैंड पर रोक लिया। सूचना प