बांका: अवैध लॉटरी कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Banka, Banka | Apr 12, 2026 प्रतिबंधित अवैध लॉटरी टिकट बेचने के आरोप में सदर बांका थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती दल बाजार क्षेत्र में निगरानी कर रहा था । इसी दौरान जमुआ जोर पुल के पास स्थित सब्जी मंडी के समीप से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।