बांधवगढ़: अवैध मुरूम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 36 घनमीटर से अधिक खनन का मामला दर्ज
उमरिया जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त नजर आ रहा है कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी कड़ी में तहसीलदार बांधवगढ़ दिलीप सोनी ने ग्राम भरौली में निरीक्षण के दौरान अवैध मुरूम उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जब्त किया।जांच में ट्रॉली में करीब 3 घनमीटर मुरूम पाया गया, जिसे भरौली चौकी में सुपुर्द की