श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे 4 लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मंगलवार को तीन बजे थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शराब पीकर हो-हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर कुछ लोग शराब का सेवन कर हो हंगामा कर रहे है। एसआई सुधा रानी, अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम अलग-अलग स्थानों से चार शराबियों को गिरफ्तार किया