तिलहर: बिरियागंज में ई-रिक्शा पलटने से दो लोग घायल, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
दरअसल घटना नगर के बिरिया गंज स्थित अंबेडकर पार्क के पास की है। बता जा रहा है कि मिर्गापुर गांव के रहने वाले अभिजीत और बादल किसी काम को लेकर ई रिक्शा में सवार होकर बुधवार की सुबह तिलहर नगर में आए हुए थे। इसी दौरान मोड पर अचानक ई रिक्शा नियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार चालक अभिजीत और बादल दोनों घायल हो गए।