बदायूं: बरेली के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी पर बदायूं पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
Budaun, Budaun | Apr 13, 2026 एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बरेली को द्वारा ई-मेल विभिन्न जनपदों के डाकघर/पासपोर्ट आफिस में बम-बिस्फोट करने की धमकी दी गई है । जिसके दृष्टिगत जनपद बदायूँ के डाकघर/पासपोर्ट आफिस में पुलिस टीम तथा एस चेक टीम द्वारा जाँच की गई तो चैकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई सदिंग्ध वस्तु व धमकी के दृष्टिगत कोई भी अवैध सामग्री नहीं पायी गई ।