चूरू: एनएच 52 पर झंकार होटल के पास नाकाबंदी में कार से जब्त की लाखों की अफीम, हरियाणा के 2 आरोपी गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 25, 2026 चूरू की जिला स्पेशल टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार भी जब्त की है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। इस कार्यवाही में कोतवाली थाना के कांस्टेबल विकास कुमार व डीएसटी टीम के पुष्पेंद्र सिंह की अहम भूमिका