बिसौली: मुड़िया धुरेकी में मुरादाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित एक बड़े मॉल में अचानक भीषण आग लग गई, करोड़ों का सामान जलकर राख
Bisauli, Budaun | Mar 12, 2026 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी कस्बा में मुरादाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित एक बड़े मॉल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया और मॉल में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह मॉल क्षेत्र का काफी बड़ा और प्रमुख मॉल था।