दरभंगा: दरभंगा के बालिका गृह में जिलाधिकारी ने मनाई महानवमी, बच्चियों को दिए उपहार और आशीर्वाद
दरभंगा में महानवमी पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बालिका गृह का दौरा कर बच्चियों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने उपहार, चॉकलेट वितरित किए और बालिकाओं के साथ भोजन किया। जिलाधिकारी ने बालिका गृह की साफ-सफाई, सुरक्षा और आवासीय व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा बेहतर माहौल बनाने के निर्देश दिए।