सोहागपुर: सोहागपुर पुलिस ने कोटमा तिराहे पर दबिश देकर 100 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब की ज़ब्त
शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने गुरुवार को लगभग 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि कोटमा तिराहा पर दबिश देकर पुलिस ने 100 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब श्याम किशोर चौरसिया के कब्जे से जप्त की है पुलिस ने बताया है कि कार्यवाही में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज किया गया है,इस कार्यवाही में पुलिस ने 50 हजार की शराब जप्त की है।