बहराइच: बंगला चक इलाके में खेत के पास बैठी बुजुर्ग महिला को कुत्ते ने नोचकर किया घायल, इलाज जारी
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगला चक इलाके की रहने वाली महिला पर कुत्ते हम लाकर के उसे नोच कर उसे घायल कर दिया था। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए हैं। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि महिला खेत के पास बैठी थी। तभी महिला को कुत्ते ने नोच कर घायल कर दिया। जिसका इलाज जारी है।