फरीदाबाद: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, फरीदाबाद में ट्रैक पर मिला शव
फरीदाबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। वह नौकरी छूटने से डिप्रेशन में था। हादसे में उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन काफी स्पीड में आई थी। घटना के बाद उसकी पहचान करना मुश्किल था। कूदने से पहले इंजीनियर काफी देर तक ट्रैक के पास बैठा रहा। फिर अचानक से ट्रेन के आगे कूद गया।