मंदसौर: विवेकानंद नगर के रहवासी सुविधाओं से वंचित, नगर पालिका पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन
मंदसौर के वार्ड 39 स्थित विवेकानंद नगर कॉलोनी के रहवासियों ने नगर पालिका पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया,पार्षद भारती पाटीदार के नेतृत्व में रहवासियों ने बताया कि 25-30 वर्ष पुरानी कॉलोनी में अब तक स्थायी विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं,अस्थायी कनेक्शन से अधिक बिजली बिल आ रहे हैं। रहवासियों ने स्थायी सुविधाएं देने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की,