मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में बच्चा चोर होने के शक में युवक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
शनिवार शाम करीब 3 बजे मऊरानीपुर के नई बस्ती इलाके में बच्चा चोर होने के शक में एक युवक की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। युवक सुबह से घरों के बाहर खड़े होकर बच्चों की वीडियो बना रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।