घोड़ाडोंगरी: सारणी में WCL अधिकारियों व केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और श्रमदान किया
सारणी नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को दोपहर 2 बजे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत WCL के अधिकारीगण एवं केंद्रीय विद्यालय सारणी के विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।