मंसूरचक: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
मंसूरचक प्रखंड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास ने आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मतदान करने को लेकर अपील किया.