मंसूरचक: मंसूरचक थाना पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मंसूरचक थाना की पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस बात की जानकारी सोमवार की दोपहर 3:00 मिली. इस संबंध में मंसूरचक थाना अध्यक्ष अमित कांत ने बताया कि मंसूरचक निवासी अरुण मालाकार का पुत्र बिरजू मालाकार जो फरार वारंटी था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि बिरजू मालाकार पर मारपीट करने का आरोप था.