मंदसौर: राम टेकरी क्षेत्र में चोरी की कोशिश, 2 नकाबपोश CCTV में कैद
मंदसौर के राम टेकरी झरने के पास 28-29 मई की रात चोरी की नीयत से पहुंचे दो नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद हुए। बदमाश वाहनों और सुनसान मकानों को निशाना बनाने पहुंचे थे, आवाज सुनकर क्षेत्रवासी जाग गए,जिससे आरोपी भाग निकले,बदमाशों के हाथ में हथियार जैसी वस्तु दिखी। कोतवाली पुलिस जांच कर रही है,