देवबंद: देवबंद क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
देवबंद क्षेत्र के गांव चंदेना कोली में रविवार दोपहर 1 बजे हुए एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान आर्यन के रूप में हुई है। वह अपनी प्लेटिना बाइक से नन्हेड़ा आशा से गागनौली की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।