मंगलवार दोपहर 12 बजे जनसुनवाई के दौरान खंडवा कलेक्ट्रेट में ग्राम सिहाड़ा से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों के साथ ग्राम की महिला सरपंच श्रीमती कोकिला सिंह भी मौजूद रहीं। सरपंच ने प्रशासन के सामने अपनी शिकायत रखते हुए कहा कि गांव में कुछ लोगों द्वारा लगातार उनके परिवार और बच्चों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।