डुमरांव: डुमरांव में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, दिया संगठन मजबूती का मंत्र, शहीदों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
Dumraon, Buxar | Jun 10, 2026 बुधवार की दोपहर 1 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं डुमरांव विधानसभा निवासी जितेंद्र सिंह अपने गृह क्षेत्र डुमरांव पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान समाजसेवी सोनू राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर एवं गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया।